यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। साल के शुरूआत में उन्नति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव एवं मानसिक उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी।
अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि 2014 का उत्तरार्द्घ अनुकूल रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्घि होगी। कई अटके कार्य बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। मकान एवं जमीन की इच्छा पूरी होगी।
विवाह के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रेलवे, इंजीनियरिंग,शिक्षण कार्य,लेखा विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
व्यवसाय में विस्तार एवं धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में अनुकूल ग्रह दशा प्रमोशन में सहायक रहेगी। मन में धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।