फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: मई माह में जन्म लेने वालों की कल्पना शक्ति होती है मजबूत, जानें इनके गुण-दोष

Tue, 27 Apr 2021 06:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मई माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हमारे जन्म का महीना हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में कई बातें बताता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मई माह में जन्म लेने वाले जातकों में कई खूबियां तो कई कमियां भी पाई जाती हैं। मई माह में जन्मे लोग पार्टी में अक्सर आकर्षण का केन्द्र होते हैं और इन्हें खुद को चर्चा में रखना भी पसंद है। आप अपने दिमाग की बजाय दिल की सुनते हैं। आप महत्वाकांक्षी होते हैं और सपनों में जीना पसंद करते हैं। आप जल्दी ही एक प्रकार के काम से ऊब जाते हैं। बंधकर या किसी के दबाव में काम करना आपकी फितरत नहीं है। आइए जानते हैं मई माह में जन्म लेने वालों का स्वभाव और इनके गुण-दोषों के बारे में..

विज्ञापन
Trending Videos

कल्पना शक्ति के होते हैं मजबूत
मई माह में जन्म लेने वाले जातकों की कल्पना शक्ति मजबूत होती है। इस माह में जन्मे जातक जोशीले और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले होते हैं। ये तेज दिमाग के होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस माह में जन्म लेने वाली महिलाएं प्रभावी होती हैं। 

प्रेम जीवन में होते हैं रोमांटिक
जिन लोगों का मई माह में जन्म होता है। वे प्रेम जीवन में बड़े ही रोमांटिक होते हैं। दरअसल इस माह में जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है जो प्रेम और काम-वासना का प्रतीक है। हालांकि अपने से अपोजिट सेक्स के लोगों से ये जल्दी नहीं घुलते हैं।

साहित्य और कला में होती है गहरी रूचि
मई माह में जन्म लेने वाले जातकों की साहित्य और कला में गहरी रुचि देखने को मिलती है। इसके साथ ही पेंटिंग, डांसिंग और सिंगिंग करना आपको पसंद है। इस माह में जन्म लेने वाले सिनेमा, नाटक, कला, प्रॉपर्टी डीलिंग, मीडिया, बैंकिंग सेवा आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाते हैं।  
विज्ञापन

नकारात्मक पहलू
शीघ्र गुस्सा हो जाना, जिद्दीपन और कठोर दिल का होना ये आपके नकारात्मक पहलू हैं। कई बार ये नकारात्मक पहलू आपकी तरक्की के दुश्मन बन जाते हैं। जीवन में कामयाबी पाने के लिए आपको अपने नकारात्मक पक्ष पर कार्य करना जरूरी होता है। जब आप अपनी कमियों को सुधार लेते हैं तो आपको सफलता की मंजिल मिल जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें