शास्त्रों में मनुष्य की दिनचर्या के बारे में भी महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। यदि शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार दिन का आरंभ किया जाए, तो मनुष्य अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। कहां भी जाता है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। हालांकि आज के समय में लोग शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं, लेकिन सुबह के समय यदि कुछ कार्य नियमपूर्वक किए जाएं तो जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं। ज्योतिष और शास्त्रों में एक ऐसे कार्य और मंत्र के बारे में बताया गया है जिसका प्रतिदिन सुबह उठते ही जाप करने से आपके पूरे दिन के सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल हो जाते हैं और आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा है वह मंत्र...