Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs: गणेश जी की कृपा से जातक को जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिक्र किया गया है, जिनपर भगवान गणेश हमेशा मेहरबान रहते हैं।
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य या अनुष्ठान से पहले गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने पर कोई भी काम जरूर सफल होता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। गणेश जी की कृपा से जातक को जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिक्र किया गया है, जिनपर भगवान गणेश हमेशा मेहरबान रहते हैं। गणेश जी की कृपा से इन राशियों के जातकों को जीवन में किसी भी सुख की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं...
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के ऊपर हमेशा भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। गणेश जी की कृपा से इस राशि के जातक अधिक निपुण और बुद्धिमान होते है। हर एक कठिन से कठिन काम को भी ही आसान तरीके से कर लेते है। मेष राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए रोजाना उनकी पूजा करें इसके साथ ही दूर्वा अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों पर भी भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं। गणेश जी की कृपा से मिथुन राशि वाले पढ़ाई लिखाई में काफी तेज होते है। इसी कारण हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। मिथुन राशि के जातक श्री गणेश की कृपा पाने के लिए रोजाना बप्पा को सिंदूर, दूर्वा, भोग लगाने के साथ गणेश चालीसा करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के ऊपर भी गणेश जी की कृपा होती है। इन राशि के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। इस कारण हर चीज को आसानी से सीख लेते हैं। मकर राशि वाले भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए रोजाना पूजा करें।