Lohri 2023 Date: आज मनाई जा रही है लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इस पर्व से जुड़ी मान्यता
मेष राशि
मेष राशि के जातक दो लौंग, तिल और गुड़ को अपने सिर पर घुमाते हुए दाएं हाथ से लोहड़ी की अग्नि में डालें। साथ ही अग्नि देवता से हाथ जोड़कर अपने और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
वृष राशि
इस राशि के लोग एक मुट्ठी साबुत चावल और एक मुट्ठी मिश्री अपने दाएं हाथ से लोहड़ी की अग्नि में डालें। इसके बाद अग्नि देव से अपने घर में समृद्धि और वृद्धि की प्रार्थना करें।
मिथुन राशि
इस राशि के व्यक्ति एक मुट्ठी साबुत मूंग और गेहूं अपने दाएं हाथ से अग्नि में डाल दें। इसके बाद अग्नि देवता से परिवार की कुशलता की कामना करें।
कर्क राशि
इस राशि के जातक एक मुट्ठी चावल और एक मुट्ठी खील-बताशे अग्नि में डालें। मान्यता है कि इससे आपके घर-परिवार के सदस्यों में प्यार बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग एक मुट्ठी साबुत गेहूं-खील और बताशे को अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। ऐसा करने से आपके घर के क्लेश खत्म होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक एक मुट्ठी मूंगफली, दो लौंग और बताशे लेकर अग्नि में डाल दें। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी ज्वार, दो लौंग और दो बताशे लेकर अपने दाएं हाथ से अग्नि में डाल दें।
वृश्चिक राशि
इस राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी मूंगफली, एक मुट्ठी रेवड़ी और दो लौंग अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। इसके साथ ही अग्नि देव से सभी तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रार्थना करें।
Lohri Song Sunder Mundriye: लोहड़ी पर जरूर गाया जाता है सुंदर मुंदरिये गाना, यहां पढ़िए इस गीत के बोल
धनु राशि
इस राशि के जातक एक मुट्ठी चने की दाल, एक हल्दी की गांठ, दो लौंग और एक बताशा लेकर अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग लोहड़ी पर अपने दाएं हाथ से एक मुट्ठी काली सरसों, दो लौंग और एक जायफल लेकर अग्नि में डाल दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग लोहड़ी पर एक मुट्ठी काला चना, दो लौंग और दो बताशे अपने दाएं हाथ से अग्नि में डालें। ऐसा करने से नौकरी में हो रही परेशानी खत्म होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक लोहड़ी पर एक मुट्ठी पीली सरसों, तीन पत्ती केसर, 3 गांठ साबुत हल्दी और एक मुट्ठी रेवड़ी लेकर परिवार का हाथ लगाकर अग्नि में आहुति दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।