फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलम रत्न को धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Fri, 15 May 2020 05:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीलम रत्न को पहनने के नियम
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का बड़ा महत्व होता है। ग्रहों की शांति के लिए इन्हें पहना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रत्नों में सकारात्मक ऊर्जा समाहित होती है। इन रत्नों में एक रत्न है - नीलम, जिसे शनि ग्रह की शांति के लिए धारण किया जाता है। नीलम रत्न का प्रभाव बहुत ही तेजी से दिखता है। 

विज्ञापन

रत्न - फोटो : social media
हालांकि इस रत्न को धारण करने से पूर्व किसी अच्छे ज्योतिषी का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि अगर रत्न आपके प्रतिकूल हुआ तो इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। ये नकारात्मक परिणाम कुछ इस प्रकार के हो सकते हैं।

नीलम रत्न को पहनने के नियम
अगर यह रत्न आपके लिए अनुकूल नही हैं यानी आपको सकारात्मक फल देने वाला नहीं है तो आंखों में तकलीफ महसूस होने लगती है। नीलम के प्रतिकूल होने पर दुर्घटना में चोट लग सकती है और शारीरिक कष्ट हो सकता है।

रत्न - फोटो : Social media
नीलम व्यक्ति के शुभ नहीं होने पर धारण करने वाले को तुरंत आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। नीलम अगर अनुकूल नहीं है तो बुरे और डरावने सपने आएंगे।

रत्न - फोटो : Social media
नीलम जिनके लिए अनुकूल और शुभ होता है उन्हें धारण करते ही शुभ फल देने लगता है। सबसे पहले तो स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो उसमें राहत महसूस होने लगती है।

ब्लू डायमंड - फोटो : Twitter
नीलम शुभ होने पर धारण करने वाले को आर्थिक लाभ मिलता है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति का संकेत भी नीलम तुरंत देता है।
विज्ञापन

नीलम - फोटो : Jon Bond- The Sun
नीलम धारण करने के बाद आपके साथ कुछ अशुभ घटना नहीं हो तब भी यह समझना चाहिए कि आपके लिए यह रत्न शुभ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें