फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev Upay: शनि की साढ़े साती और ढैय्या से चाहते हैं राहत, तो कार्तिक माह के पहले शनिवार पर करें ये उपाय

Fri, 14 Oct 2022 04:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शनि की साढ़े साती और ढैय्या से चाहते हैं राहत, तो कार्तिक माह के पहले शनिवार पर करें ये उपाय - फोटो : istock
विज्ञापन

Shani Dev Upay: हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सर्वश्रेष्ठ महीना माना जाता है। इस माह में पूजा-पाठ, अनुष्ठान, स्नान, दान से न सिर्फ पापों का नाश होता है बल्कि सुख-सौभाग्य और धन में भी वृद्धि होती है। इस माह में तुलसी जी की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। इसके अलावा इस माह में दिवाली समेत कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही कुछ उपायों के लिए भी ये माह बेहद खास माना जाता है। इस वर्ष कार्तिक माह 10 अक्टूबर से आरंभ होकर 08 नवंबर तक चलेगा। वहीं इस माह का पहला शनिवार 15 अक्टूबर 2022 को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन उत्तम संयोग बन रहा है। इसी माह में शनि वक्री से मार्गी होंगे। जिन लोगों पर शनि की ढैय्या या साढ़े साती चल रही हैं, उन्हें इस माह के पहले शनिवार पर कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  

विज्ञापन


Dhanteras 2022 Shopping: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

  • कार्तिक माह में पहले शनिवार को शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधे और ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करें।
  • नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय कम होता है। साथ ही सभी बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।
  • इस दिन शमी का पौधा घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। कहा जाता है कि इससे घर का वास्तुदोष दूर होगा। साथ ही शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। 
  • ज्योतिष के अनुसार, कार्तिक माह के पहले शनिवार के दिन शनि महाराज को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं और काले रंग की बाती और तिल के तेल से दीप जलाएं। साथ ही शनिवार के दिन महाराज दशरथ का लिखा शनि स्तोत्र पढ़ें।

Rama Ekadashi 2022: इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें