फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish: गुस्से में आपा खो बैठते हैं ये चार राशि के लोग, कहीं आप उनमें से एक तो नहीं

Sun, 05 Dec 2021 10:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वभाव उसकी ग्रहदशा की वजह से होता है। ग्रहदशा का राशियों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का वर्णन है जिसका स्वभाव बहुत गुस्से वाला होता है। इन राशि के लोग गुस्से में अपना आपा खो बैठते हैं और अपने वर्तमान या भविष्य की फिक्र नहीं करते। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां। 
विज्ञापन
गुस्से में आपा खो बैठते हैं ये चार राशि के लोग - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वभाव उसकी ग्रहदशा की वजह से होता है। ग्रहदशा का राशियों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। दरअसल, ज्योतिषीय भविष्यवाणी के लिए ग्रहों की स्थिति और दशाओं का अध्ययन किया जाता। इन ग्रहों का अपना स्वभाव और अपनी प्रकृति होती है। ये मनुष्य जीवन में प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालते हैं। ज्योतिषविदों के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव चाहे वो हंसमुख  हो, आक्रामक हो या गुस्सैल हो सब उसकी राशियों पर पड़ रही ग्रह दशा के आधार पर होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का वर्णन है जिसका स्वभाव बहुत गुस्से वाला होता है। इन राशि के लोग गुस्से में अपना आपा खो बैठते हैं और अपने वर्तमान या भविष्य की फिक्र नहीं करते। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां। 

विज्ञापन
Trending Videos

rashi
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव बहुत ही ज्यादा गुस्से वाला होता है। इस राशि के लोग ज्यादातर अपनी गल्तियन नजरअंदाज  करके दूसरों की गलती निकालने में विश्वास रखते हैं। लेकिन यदि कोई मिथुन राशि के जातकों को उनकी कमियां गिन दें तो वे नाराज हो जाते हैं और बात बात पर आक्रामक हो जाते हैं। 

rashi
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक स्वचन्द रहना पसंद करते हैं। उन्हें अच्छा नहीं लगता कि कोई उन्हें आदेश डे। वह बिना किसी रोकटोक के काम करना पसंद करते हैं। सिंह राशि के लोग में आत्मविश्वास कूट कूट कर भर होता और ऐसे में  ये किसी के दबाव में नहीं आते हैं। और यदि कोई ऐसा करने का प्रयास करता है तो सिंह राशि के जातकों का गुस्सा फूटने में देर नहीं लगती। 

rashi
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को बहस करना पसंद है। और यही बहस जब बढ़ जाती  है तो इनके गुस्से का कारण बन जाति है । बहस के दौरान ये काफी आक्रामक हो जाते हैं। इनका गुस्सा इतना ज्यादा होता है कि फिर इसे जल्दी नियंत्रित करना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन

rashi
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को में भी गुस्सा बहुत होता है लेकिन वह प्रयास करते हैं कि वो इसे जितना दबा कर रख सकें। लेकिन जब इनका गुस्सा फूटता है तो ये अपना आप खो देते हैं और अक्सर गुस्से में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।   ये काफी मूडी होते हैं। हालांकि इनक गुस्सा जितना जल्दी आता है उतना ही जल्दी शांत भी हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें