मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव बहुत ही ज्यादा गुस्से वाला होता है। इस राशि के लोग ज्यादातर अपनी गल्तियन नजरअंदाज करके दूसरों की गलती निकालने में विश्वास रखते हैं। लेकिन यदि कोई मिथुन राशि के जातकों को उनकी कमियां गिन दें तो वे नाराज हो जाते हैं और बात बात पर आक्रामक हो जाते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक स्वचन्द रहना पसंद करते हैं। उन्हें अच्छा नहीं लगता कि कोई उन्हें आदेश डे। वह बिना किसी रोकटोक के काम करना पसंद करते हैं। सिंह राशि के लोग में आत्मविश्वास कूट कूट कर भर होता और ऐसे में ये किसी के दबाव में नहीं आते हैं। और यदि कोई ऐसा करने का प्रयास करता है तो सिंह राशि के जातकों का गुस्सा फूटने में देर नहीं लगती।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को बहस करना पसंद है। और यही बहस जब बढ़ जाती है तो इनके गुस्से का कारण बन जाति है । बहस के दौरान ये काफी आक्रामक हो जाते हैं। इनका गुस्सा इतना ज्यादा होता है कि फिर इसे जल्दी नियंत्रित करना मुश्किल होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को में भी गुस्सा बहुत होता है लेकिन वह प्रयास करते हैं कि वो इसे जितना दबा कर रख सकें। लेकिन जब इनका गुस्सा फूटता है तो ये अपना आप खो देते हैं और अक्सर गुस्से में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। ये काफी मूडी होते हैं। हालांकि इनक गुस्सा जितना जल्दी आता है उतना ही जल्दी शांत भी हो जाता है।