फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने रहें सावधान, दुर्घटना और आतंकी घटनाएं बढ़ेंगी

Wed, 21 Aug 2013 02:49 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के लिए राहत की बात है कि सूर्य अपनी उच्च राशि में चल रहा है। लेकिन 19 तारीख को दुर्घटना और युद्घ का कारक ग्रह अपने शत्रु राशि मिथुन से निकलकर नीच राशि कर्क में पहुंच गया है। मंगल का यह चन्द्रमा की राशि में आना देश और जनता के लिए मंगलकारी नहीं है।
विज्ञापन


इन दिनों सीमा में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मंगल के नीच होने से स्थिति और बिगड़ सकती है। सीमा पर घुसपैठ और आतंकी घटनाओं में वृद्घि होगी। देश के अंदर नक्सली आन्दोलन तेज हो सकता है। विस्फोट एवं अग्नि कांड के कारण जान-माल का नुकसान होगा।

मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही देश में एक बड़ा रेल हादसा बिहार में हो चुका है। इस तरह की और भी मानवीय भूल के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। भूकंप एवं दूसरे प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी क्षति की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


मंगल खेल जगत का भी कारक ग्रह है। इसके नीच होने से खेल जगत से निराशा जनक खबर मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल होकर खेल से बाहर हो सकता है। खेल में अनैतिक मामले उजागर हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें