फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली रास्ता काट जाए तो अशुभ नहीं होगा

Wed, 01 May 2013 12:14 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह आम धारणा है कि बिल्ली अगर रास्ता काट जाए तो अपशकुन होता है। इस धारणा के कारण बहुत से लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर कुछ देर ठहर जाते हैं और इंतजार करते हैं कि कोई आए जो उनसे पहले रास्ता पार करे। इससे अपशकुन समाप्त हो जाता है। लेकिन सच यह है कि हर स्थिति में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं होता है।
विज्ञापन


बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जब जब बिल्ली बायीं ओर रास्ता काटते हुए दायीं ओर जाए अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ते की तरह बिल्ली की छठी इन्द्री काफी विकसित होती है इसलिए यह भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले जान लेती है।

तंत्र विज्ञान में बिल्ली को महत्वपूर्ण जीव माना गया है। माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आकर रोने लगे तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है। बिल्लियों का आपस में लड़ना धन हानि एवं किसी से लड़ाई का संकेत होता है।
विज्ञापन

 
बिल्ली से धन अगामन की भविष्यवाणी
लोक मान्यता है कि दीपावली की रात घर में बिल्ली का आना शुभ शगुन होता है। इससे लक्ष्मीजी घर आती हैं और सालों भर धन का आगमन बना रहता है। बिल्ली घर में बच्चे को जन्म देती है तो इसे भी अच्छा माना जाता है।

यह अलग बात है कि बिल्ली बच्चों को पालने के लिए घर में चुपके से आकर दूध पी जाती है लेकिन, बुरा मत मानिए वह आपके लिए धन आगमन का भी शुभ संकेत देती है। किसी शुभ कार्य से कहीं जा रहे हों और बिल्ली मुंह में मांस का टुकड़ा लिए हुए दिखाई दे तो ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए, काम सफल होता है।

ग्रह दोषों से रक्षा करती बिल्ली
ज्योतिषशास्त्र में बिल्ली को राहु की सवारी कहा गया है। जिनकी कुण्डली में राहु शुभ नहीं है उन्हें राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए बिल्ली पालना चाहिए। लाल किताब के टोटके के अनुसार बिल्ली की जेर को लाल कपड़े में लपेटकर बाजू पर बांधने से कालसर्प दोष से बचाव होता। ऊपरी चक्कर, नज़र दोष, प्रेत बाधा इन सभी में बिल्ली की जेर बांधने से लाभ मिलता है।

कहीं चाट न ले बिल्ली
सोये हुए हैं और बिल्ली आकर सिर चाटने लगे तो सरकारी मामले में फंस सकते हैं। बिल्ली का पैर चाटना निकट भविष्य में बीमार होने का संकेत होता है। बिल्ली ऊपर से कूद कर चली जाय तो तकलीफ सहनी पड़ती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें