फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज 2019: आज मनाई जा रही है तीज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sat, 03 Aug 2019 12:24 PM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hariyali teej
विज्ञापन

महिलाएं वैसे तो पूरे साल कोई न कोई व्रत करती रहती हैं लेकिन हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। इसकी तैयारी महिलाएं एक सप्ताह पहले से करनी शुरू कर देती हैं। इस त्योहार में महिलाएं हाथों में मेंहदी के साथ पूरा श्रृंगार करती हैं। इस त्योहार को पति के लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए किया जाता है।

हरियाली तीज का त्योहार हर साल सावन के तृतीया तिथी को मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि तीज के दिन शिव जी कैलाश पर्वत को छोड़ धरती पर निवास करते हैं। सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज के दिन ही भोले शंकर माता पार्वती के साथ अपने ससुराल आए हुए थे। आपको बता दें कि इस बार हरियाली तीज का त्योहार 3 बजकर 31 मिनट से रात को 10 बजकर 21 मिनट तक है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा की जा सकती है।

विज्ञापन


हरियाली तीज के दिन करें यह उपाय

शाम के समय घर के आस-पास में किसी पीपल के पेड़ के पास जाएं और वहां पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

दीपक जलाकर शिव जी का ध्यान एवं उनके मंत्रों का जप करें। 

किसी गरीब व्यक्ति को कुछ दान में दें या फिर उसे भोजन कराएं।

रोजगार के लिए

शाम को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

शनि मंत्र का करीब 108 बार जाप करें। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी।

धन प्राप्ति के लिए

शनिवार के दिन काले वस्त्र का दान करें। आपको धन की प्राप्ति होगी।

विवाह के लिए
शाम के समय माता गौरी के सामने श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं और एक घी का दीपक जलाकर उनकी आराधना करें। इस उपाय से जल्द ही आपके विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें