फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Pushya Nakshatra 2021: इस बार धनतेरस- दिवाली से छह दिन पहले करें शॉपिंग, 25 घंटे 57 मिनिट तक रहेगा खरीदी का महामुहूर्त

Sun, 17 Oct 2021 04:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली

सार

इस वर्ष स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र 25 घंटे 57 मिनिट रहेगा। इस साल गुरु-पुष्य को साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग और भी खास बना रहा है। 
विज्ञापन
पुष्य नक्षत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में दीपवाली से पूर्व धनतेरस पर खरीदारी का माहौल बन जाता है। परन्तु इस बार आप धनतेरस और दिवाली से पहले खरीदारी कर सकते हैं वो भी महाशुभ मुहूर्त में। यह महामुहूर्त आएगा 28 अक्टूबर को। यह नक्षत्रों के राजा गुरु पुष्य नक्षत्र है जो आपके लिए यह अवसर लाये हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र 25 घंटे 57 मिनिट रहेगा। इस साल गुरु-पुष्य को साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग और भी खास बना रहा है। इस दिन सोना-चांदी और भूमि-भवन की खरीदारी विशेष लाभदायक मानी गई है।

विज्ञापन

गुरु पुष्य नक्षत्र - फोटो : amar ujala
पुष्य नक्षत्र मुहूर्त 
 
सप्तमी तिथि आरम्भ : 28 अक्टूबर प्रातः 9.41 बजे से 
सप्तमी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर प्रातः11.38 बजे तक 
रवि योग: 28 अक्टूबर प्रातः 9.30 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग:  28 अक्टूबर पूरे दिन 
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त - फोटो : dhanteras
गुरु पुष्य के संयोग में चौघड़िया
चर  प्रातः 10.30 से दोपहर 12 बजे तक।
लाभ  दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक ।
अमृत  दोपहर 1.31 से 3 बजे तक।
शुभ  दोपहर 4.30 से शाम 6 बजे तक।
अमृत  सायं 6.01 से 7.30 बजे तक।
चर  सायं 7.31 से रात 9 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें