नए साल 2023 में बन रहा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत
- फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2023, Gajlaxmi Rajyog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा उनमें शनि, राहु-केतु और गुरु बृहस्पति प्रमुख हैं। आज हम गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की बात करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का विशेष स्थान होता है। गुरु बृहस्पति को सुख, वैभ, धन, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह का कारण माना जाता है। साल 2023 में देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को अपनी खुद की राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका शुभ और अशुभ असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। 22 अप्रैल को जब गुरु मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कौन सी वो भाग्यशाली राशियां हैं...
जरूर पढ़ें:-
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष
साल 2023 में गुरु के गोचर से गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जिसका शुभ असर मेष राशि के जातकों पर होगा। मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। इन्हें करियर में सफलता के नए आयाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कारोबारियों को इस योग से आर्थिक लाभ होंगे। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-शांति आएगी।
मिथुन
गुरु के मेष राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ होगा। गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों को धन-सुख में वृद्धि पहुंचाएगा। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। इस साल आपके आय में बढ़ोत्तरी होगी।
धनु
नए साल में गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि के लोगों को अचानक धन लाभ मिलेगा। कारोबार में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। इस साल लव लाइफ बेहतर होगी। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये अनुकूल समय है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।