फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए लाफिंग बुद्धा को स्थापित करने के नियम और इसके लाभ

Tue, 16 Jun 2020 07:38 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
feng shui - फोटो : file photo
विज्ञापन

आपने लाफिंग बुद्ध की मूर्ति को घरों में, दफ्तरों में या अन्य प्रकार के व्यापारिक अनुष्ठानों में रखी हुई जरूर देखी होगी। यह मूर्ति जहां रखी जाती है वहां कि शोभा तो बढ़ाती ही है। साथ ही इस मूर्ति से सकारात्मक ऊर्जा का भी उद्गार होता है। फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को लगाने से नकारात्मकता खत्म होती है। 

विज्ञापन


लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को कहां स्थापित करना चाहिए, यह भी एक विचारणीय प्रश्न होता है। जैसे लाफिंग बुद्धा की मूर्ति कहां कैसे रखनी चाहिए। क्या मूर्ति रखने के कोई नियम हैं आदि। तो आइए जानते हैं लाफिंग बुद्धा कहां-कैसे रखा जाना चाहिए और इसके क्या-क्या लाभ हैं।

feng shui - फोटो : feng shui
इन बातों का रखें ध्यान
लाफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में रखते समय जगह का चुनाव सही ढंग से करें। लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों। लेकिन लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को भूलकर भी मुख्य दरवाज़े के सामने न रखें। इसे अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को आकर्षित करती है। 

लाफिंग बुद्धा के लाभ
घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है। आपके घर में कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए।
विज्ञापन

feng shui - फोटो : feng shui
भगवान बुद्ध के शिष्य थे लाफिंग बुद्धा
जापान में भगवान बुद्ध के कई शिष्य थे। उन्हीं में एक थे होतेई। ऐसी मान्यता है जब होतेई बौद्ध धर्म को स्वीकार किया और उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ तो उसके बाद वे जोर-जोर से हंसने लगे। अपनी इसी हंसी के कारण वह लोगों को हंसाते और सुखी रहने की सीख देने लगे।  

वहीं चीन में यह मान्यता है किर लाफिंग बुद्धा चीनी देवता हैं जिन्हें पुताइ नाम से वहां पर जाना जाता है। वे एक बौद्ध भिक्षुक थे और उन्हें मौज-मस्ती करना बहुत पसंद था। वे जहां भी जाते थे वहां अपना बड़ा गोलमटोल शरीर दिखाकर सभी को हंसाते थे। तभी से लोग इन्हें देवता की तरह मानने लगे और इनकी मूर्तियां घर में रखने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें