फेंगशुई के कुछ उपाय अपनाकर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं।
- फोटो : Adobe Stock
घर और आसपास में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जाएं रहती हैं। वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। साथ ही साथ घर पर ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा रहे इसके लिए भी कई तरह उपाय होते हैं। न सिर्फ वास्तु में बल्कि फेंगशुई शास्त्र में भी जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के और जीवन में तरक्की के लिए कई तरह उपाय भी होते हैं। फेंगशुई से जुड़ी हुई कुछ चीजों को घर पर रखने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं धन-दौलत, तरक्की और सुखद दांपत्य जीवन के लिए फेंगशुई के कुछ उपाय आजमाएं जा सकते हैं।
फेंगशुई घंटी
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में घरों में लटकती हुई घंटियों का विशेष महत्व होता है। घर के दरवाजे और खिड़कियों में फेंगशुई घंटी को टांगने पर वातावरण बहुत ही सकारात्मक और खुशनुमा होता है। समय-समय पर जब भी घंटियों की आवाज आती है तो घर का माहौल बहुत ही सकारात्मक हो जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व होता है। फेंगशुई सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को दर्शाते हैं। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर सिक्कों लटकाया जाता है। इससे घर से दरिद्रता दूर होती है। करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर रखना अच्छा होता है ।
डॉल्फिन मछली
मछली को शुभ और पवित्र माना जाता है। फेंगशुई में डॉल्फिन मछली को धन, खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। नौकरी, व्यापार में तरक्की और दांपत्य जीवन में सुख के लिए डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है। मछली के जोड़ों को घर के नार्थ-ईस्ट में ड्राइंग रूम या लिविंगरूम में रख सकते हैं।
ड्रैगन मछली
घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सुनहरी ड्रैगन मछली घर की आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने में मदद करती है।
कछुआ
एक तरफ जहां वास्तु में कुछआ को बहुत ही शुभ माना जाता है उसकी प्रकार फेंगशुई में इसका विशेष महत्व होता है। घर पर कछुए को रखने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है।