फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: नौकरी में तरक्की और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं फेंगशुई की ये सात उपाय

Fri, 21 Feb 2025 06:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

फेंगशुई में मनी प्लांट और क्रासुला प्लांट को समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना गया है। इसे ऑफिस में उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक वृद्धि होती है।
विज्ञापन
फेंगशुई के कुछ उपाय अपनाकर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेंगशुई एक प्राचीन चीनी विज्ञान है जो ऊर्जा संतुलन और सकारात्मकता को बढ़ाने पर आधारित है। यदि आप अपने ऑफिस में धन, उन्नति और समृद्धि चाहते हैं, तो फेंगशुई के कुछ उपाय अपनाकर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे सात महत्वपूर्ण चीजें जो ऑफिस में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन आगमन होता है।
विज्ञापन


1. मनी प्लांट या क्रासुला प्लांट
फेंगशुई में मनी प्लांट और क्रासुला प्लांट को समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना गया है। इसे ऑफिस में उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक वृद्धि होती है। ये पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करते हैं।

2. ड्रैगन टर्टल
ड्रैगन टर्टल एक फेंगशुई उपाय है जो सौभाग्य, धन और उन्नति को बढ़ाने में सहायक होता है। इसे ऑफिस की उत्तर दिशा में रखने से व्यापार में वृद्धि होती है और करियर में सफलता मिलती है। यह कर्मचारियों के बीच समन्वय को भी बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

Feng Shui Wallet Tips: फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

3. तीन सिक्कों का सेट
विज्ञापन

चीनी सिक्के धन और भाग्य को आकर्षित करने के लिए बहुत प्रभावी माने जाते हैं। तीन चीनी सिक्कों को लाल रिबन में बांधकर ऑफिस की तिजोरी, दराज या फाइलों में रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। इन्हें मुख्य दरवाजे के पास रखने से व्यापार में वृद्धि होती है।

4. लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में सौभाग्य, खुशहाली और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ऑफिस में प्रवेश द्वार के पास या ऐसी जगह रखें जहां से इसे आते-जाते देखा जा सके। इससे ऑफिस में खुशहाली बनी रहती है और व्यापार में बरकत होती है।

Feng Shui Tips For Living Room: अपने लिविंग रूम को बनाएं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर, अपनाएं ये फेंग शुई टिप्स

5. पानी का फव्वारा या एक्वेरियम
फेंगशुई में पानी को धन का प्रतीक माना गया है। ऑफिस में बहता हुआ पानी धन के प्रवाह को दर्शाता है। एक छोटा फव्वारा या एक्वेरियम रखने से धन आगमन बना रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सबसे ज्यादा लाभ होता है।

6. क्रिस्टल बॉल
क्रिस्टल बॉल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होती है। इसे ऑफिस में रखने से कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनता है और काम में उन्नति होती है। इसे मुख्य द्वार, मीटिंग रूम या टेबल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Feng Shui Tips For Good Luck: फेंगशुई के ये उपाय हैं बेहद असरदार, करने से चमक उठती है किस्मत

7. विंड चाइम  
फेंगशुई में विंड चाइम को सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और ऑफिस में सुख-समृद्धि लाता है। इसे मुख्य दरवाजे या खिड़की के पास लटकाने से व्यापार में वृद्धि होती है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें