धन क्षेत्र:- यह घर या दफ्तर कहीं भी हो सकता है जहां आप अपने वित्तीय कार्यों का प्रबंधन करते हैं। इसलिए यह क्षेत्र सामंजस्यपूर्ण होना चाहिए। इस क्षेत्र को सबसे अधिक सुव्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने की आवश्यकता है। धन वृद्धि के लिए और बचत के लिए लकड़ी की कलाकृतियां, नीला रंग, पानी के चित्र, मछली के चित्र, चीनी सिक्के, फेंगशुई जेम्स, बांस और अन्य प्रतीकों का उपयोग करें।
जल क्षेत्र:- लकड़ी को धन का प्रतिनिधित्व करने वाला तत्व माना जाता है। जल ही लकड़ी को पोषण देता है। पानी का प्रवाह धन के प्रवाह का प्रतिनिधित्व करता है। पानी के फव्वारे (वॉटर फाउंटेन) का शोपीस, चाहे कोई भी आकार हो, धन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में सबसे अच्छा इलाज के रूप में काम करता है। मछलियां और पानी का रंग नीला भी धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में गिना जाता है। एक्वेरियम रखने से क्षेत्र सुंदर दिखता है और धन और प्रचुरता आकर्षित होती है।
करें 27 तरह के बदलाव:- फेंगशुई मजबूत ऊर्जा बल को धन ऊर्जा में बदल देता है। कभी-कभी आकस्मिक व्यय जैसे धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिसके त्वरित समाधान की आवश्यकता है। फेंगशुई आपके घर से 27 चीजें बदलने का सुझाव देता है। यह बदलाव रसोई, शयनकक्ष और हॉल आदि कहीं भी हो सकता है लेकिन सुनिश्चित करें कि गिनती सटीक 27 हो। यदि आपका प्रश्न है कि 27 ही क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि 27 अंक को प्रमुख अंक माना जाता है। 2+7=9, फेंगशुई में यह स्वर्ग और पृथ्वी की पूर्णता और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है।
धन के प्रतीक घर में रखें : - अपने घर में फेंगशुई प्रतीकों को लगाएं जो आपको धन और उसकी प्रचुरता के बारे में बताते हैं। मनी शिप , चीनी सिक्के और ऐसे वॉलपेपर के प्रतीक लगाएं जो धन ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुनहरा और बैंगनी रंग एक मजबूत आर्थिक संयोजन का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप सुनहरे और बैंगनी रंग की पेंटिंग, गलीचे, फर्नीचर आदि का उपयोग कर सकते हैं।
व्यवस्थित घर रखें : - आपके घर में जितनी अव्यवस्था होगी आपसे पैसा उतना ही दूर होगा। अव्यवस्थित घर या दफ्तर धन हानि को दर्शाता है। एक अव्यवस्थित स्थान धन की ऊर्जा को न तो आकर्षित कर सकता है और न ही रख सकता है। इसलिए घर को व्यवस्थित रखें। घर में रखी टूटी और क्षतिग्रस्त चीज़ों से छुटकारा पाएं। लीक हो रहे जल स्रोतों को ठीक करें क्योंकि उनका रिसाव हानि का प्रतीक है। केवल हरे भरे पौधे ही रखें।