फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स: घर में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर

Tue, 17 Nov 2026 04:51 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Feng Shui Tips for Money: फेंगशुई में बहुत सारी ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से सौभाग्य के साथ-साथ धन-संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 फेंगशुई चीजों के बारे में जो धन के द्वार खोलती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
धन वृद्धि के फेंगशुई टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Tips to Attract Money: फेंगशुई एक चीनी शास्त्र है, जिसमें घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि घर का वातावरण सकारात्मक होने से जीवन में खुशहाली और तरक्की के अवसर बढ़ते हैं। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों को मनचाही सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में फेंगशुई के कुछ उपायों को आजमाना लाभकारी माना जाता है। इसके अनुसार, घर में कुछ खास वस्तुएं रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 फेंगशुई वस्तुओं के बारे में, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धन आकर्षित करने वाली फेंगशुई वस्तुएं - फोटो : Ai generated
1. लाफिंग बुद्धा
घर पर सकारात्मक ऊर्जा और धन में वृद्धि के लिए धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इससे धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता हैं। लाफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को अपनी ओर खींचती है। 
विज्ञापन

3 of 6
धन आकर्षित करने वाली फेंगशुई वस्तुएं - फोटो : Ai generated
2. क्रिसमस ट्री 
क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाने के साथ उस पर घंटियां भी लगाई जाती हैं। फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, घंटियों की आवाज से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, इन्हें धन और समृद्धि आकर्षित करने का प्रतीक भी माना जाता है।



वॉलेट फेंगशुई टिप्स: कहीं आपका पर्स तो नहीं बन रहा आर्थिक तंगी की वजह? जानें जरूरी बातें

4 of 6
धन आकर्षित करने वाली फेंगशुई वस्तुएं - फोटो : Ai generated
3. विंड चाइम 
फेंगशुई के अनुसार, घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर में  खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो मधुर आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है साथ ही नकरात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
विज्ञापन

5 of 6
धन आकर्षित करने वाली फेंगशुई वस्तुएं - फोटो : Ai generated
4. कछुआ
कछुआ घर में सुख-समृद्धि, धन और तरक्की लाने के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु दोष दूर करने में भी धातु का कछुआ बहुत काम आता है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धन आकर्षित करने वाली फेंगशुई वस्तुएं - फोटो : Ai generated
5. फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। इसलिए इन सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में धन का आगमन होता है। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रखें। 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने पर लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें