धन लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स: घर में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
बेड के सामने आइना
फेंगशुई के अनुसार, बिस्तर के सामने आइना लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो पति-पत्नी के बीच परेशानियां ला उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है।
एक्वेरियम या सजावटी फ़व्वारा
बेडरूम में पानी से जुड़ी कोई भी सजावटी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। जैसे, एक्वेरियम या सजावटी फ़व्वारा। फेंगशुई के अनुसार, इनसे रिश्तों में मतभेद होता है।
बेड की दिशा
बेडरूम में बेड की दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, आपका सिर उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान (जैसे टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल) नहीं रखने चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, ये नकारात्मक ऊर्जा (राहु का प्रभाव) बढ़ाते हैं, जिससे मानसिक तनाव और रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती हैं।
न करें इन रंगों का प्रयोग
फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में काले रंग का प्रयोग अशुभ माना जाता है। वहीं लाल रंग का अधिक प्रयोग गुस्सा और विवाद का कारण बन सकता है। संभव हो तो बेडरूम में हल्के और नीले रंग का प्रयोग करें।
वॉलेट फेंगशुई टिप्स: कहीं आपका पर्स तो नहीं बन रहा आर्थिक तंगी की वजह? जानें जरूरी बातें
फेंगशुई टिप्स: आर्टिफिशियल प्लांट्स से घर सजाने का है शौक, तो फेंगशुई की इन बातों को न करें नजरअंदाज
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।