फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बांस का पौधा लगाने की सही दिशा बदल सकती है आपकी किस्मत, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Wed, 25 Nov 2026 10:48 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Feng Shui Tips: फेंगशुई में बांस के पौधे को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर में सही दिशा और स्थान पर लकी बैम्बू रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली आती है। अगर आप भी घर में धन-समृद्धि और बरकत बनाए रखना चाहते हैं, तो बांस का पौधा रखने से जुड़े इन खास फेंगशुई नियमों के बारे में जरूर जान लें।

विज्ञापन
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Feng Shui Tips For Bamboo Plant: फेंगशुई में बांस के पौधे को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर में लकी बैम्बू रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली का आगमन होता है। हालांकि, इसका पूरा लाभ पाने के लिए पौधे को सही दिशा और स्थान पर रखना बेहद जरूरी माना जाता है। गलत जगह पर रखा गया बांस का पौधा शुभ फल देने के बजाय नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में अगर आप भी घर में धन-समृद्धि और बरकत चाहते हैं, तो जानिए फेंगशुई के अनुसार बांस का पौधा रखने से जुड़े जरूरी नियम और सही दिशा।

विज्ञापन




बांस के पौधे की सही दिशा
बांस का पौधा घर में पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं जो करियर में उन्नति के लिए अच्छा होता है। 



ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखें बांस का पौधा
बांस का पौधा घर में ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखा जा सकता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और गृह क्लेश से भी निजात मिलती है। फेंगशुई के अनुसार, अगर आप सही स्थान पर बांस का पौधा रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 
विज्ञापन




फेंगशुई टिप्स: धन-समृद्धि के लिए पर्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ सकती है बरकत



फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान 



बांस के पौधे से जुड़ीं जरूरी बातें 

गलती से भी बांस के पौधे को बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा किचन में भी इस प्लांट को नहीं लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा कभी भी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए बांस के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त रोशनी हो और आसपास साफ-सफाई बनी रहे।
 

 


घर में बांस का पौधा लगाने के लाभ

घर में बांस का पौधा रखना आर्थिक समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इसे सही दिशा और स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की और खुशहाली आती है। साथ ही, यह पौधा धन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की प्रेरणा का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि लकी बैम्बू घर के बंद किस्मत के दरवाजे खोलने और आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। इससे घर का वातावरण भी शांत, सुखद और खुशनुमा बना रहता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें