फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2021 Mantra: आज है छठ पर्व का समापन, भगवान सूर्य को करें इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न

Thu, 11 Nov 2021 06:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली

सार

छठ पर्व में छठी मैया के साथ सूर्य देवता का विधिवत तरीके से व्रत रखा जाता है। 36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए छठ पर आप सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये सूर्य मंत्र-
विज्ञापन
सूर्य देव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को छठ पर्व मनाया जा रहा है। वैसे तो इस पर्व  की शुरूआत 8 नवंबर, सोमवार के दिन से हुई थी। 9 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था और आज यानि 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का समापन होगा। ऐसी मान्यता है कि छठ का व्रत महिलाएं संतान के लिए रखती हैं। छठ पर्व में छठी मैया के साथ सूर्य देवता का विधिवत तरीके से व्रत रखा जाता है। 36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है । सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए छठ पर आप सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये सूर्य मंत्र-

विज्ञापन
Trending Videos

सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
छठ व्रत में करें सूर्य के इन नामों का जाप 

छठ पूजा करते समय सूर्य के इन नामों का जाप करें-
ॐ मित्राय नम:
ॐ रवये नम:
ॐ सूर्याय नम:
ॐ भानवे नम:
ॐ खगाय नम:
ॐ घृणि सूर्याय नम:
ॐ पूष्णे नम:
ॐ हिरण्यगर्भाय नम:
ॐ मरीचये नम:
ॐ आदित्याय नम:
ॐ सवित्रे नम:
ॐ अर्काय नम:
ॐ भास्कराय नम:
ॐ श्री सवितृ सूर्यनारायणाय नम:

डूबते सूर्य को अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
सूर्यदेव मंत्र 

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीदमम् भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते।।
विज्ञापन

सूर्य जल
अर्घ्य देते समय सूर्य अर्घ्य मंत्र 

ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें