Chandra Grahan 2021: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा खगोलीय और ज्योतिष गतिविधियों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। कार्तिक पूर्णिमा यानि आज के दिन सदी का सबसे बड़ा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानि 19 नवंबर को लग रहा है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है। इस बार का चंद्र ग्रहण कई राशियों की परेशानी बढ़ रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसके साथ साथ ही इस दिन कृत्तिका नक्षत्र है। इसलिए वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन सी चार राशियों पर चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव पड़ेंगे।