फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedies for mercury : आज बुधवार को इन सरल उपायों से मिलेगी बुध दोष से मुक्ति और बुद्धि का आशीर्वाद

Wed, 17 Jul 2019 08:56 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। देखा जाए तो बुध का सीधा सम्बन्ध बुद्धि से है। मसलन, किसी भी काम को करने वाला कोई व्यक्ति किस बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से अंजाम देता है, उसकी यह क्षमता बुध ग्रह से देखी जा सकती है। इसके अलावा बुध ग्रह व्यापार, बैंकिंग, लेखनी, मोबाइल नेटवर्किंग आदि से संबंधित है। 

ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुधदेव की कृपा और शुभता अत्यंत जरूरी है। चूंकि बुधवार का दिन बुधदेव से संबंधित है, ऐसे में आज के दिन जानें किन उपायों को करने से आपकी धन, बुद्धि और व्यापार में वृद्धि होने लगती है जानने के लिए अगली स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
बुध ग्रह के शुभ प्रभाव 

जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होता है, वे काफी समझदार, तर्क-वितर्क में कुशल और अपनी बातों को बेहहतर तरीके से रखने वाले होते हैं। बुध को व्यापार और स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है। बुध बुद्धि के साथ ही साथ तेज दिमाग़ का भी सूचक है। बुध की शुभता से संपन्न जातक पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होते हैं।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

3 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव

जिन लोगों की कुंडली में बुध अनुकूल नहीं होते हैं, उन्हें अक्सर तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे जातकों में स्वास्थ्य संबंधी और वाणी संबंधी दोष पाया गया है। बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से प्रभावित व्यक्ति की सूंघने की शक्ति भी कमजोर हो जाती है। 

बुध को अनुकूल बनाने के उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 

4 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
हरे रंग के वस्त्र का दान

बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है।
विज्ञापन

5 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
मूंग की दाल का दान

बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को मूंग दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
गाय को हरा चारा खिलाएं

गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

7 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
खाने से जुड़ा उपाय 

बुधदेव को प्रसन्न करने के लिए अपने खाने में से तीन भाग निकाल कर, उसमें से एक हिस्सा गाय को, दूसरा हिस्सा कौवे को और तीसरा हिस्सा कुत्ते को खिलाएं।

8 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
गणपति को मोदक चढ़ाएं

जिनकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है वे खासकर इस दिन गणेश भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं। इससे ग्रह के दोष खत्म हो जाएंगे।

9 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
हरे रंग की चूड़ियां

बुधदेव की शुभता पाने के लिए महिलाएं बुधवार के हरे रंग की चूड़ियां पहनें और इलायची का सेवन करें।

10 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
कुंडली में बुध दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

11 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
जरूर करें किन्नरों से जुड़ा यह उपाय

बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है और किन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसलिए बुधवार के दिन अगर किन्नर दिख जाए तो उसे बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर खुश होकर आपके दिए धन से एक रूपया भी निकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ होता है।
विज्ञापन

12 of 12
बुध ग्रह के सरल उपाय
जपें बुध का मंत्र

यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें — 

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।

बुध मंत्र का जाप 14 बार किया जाता है।

बुध की साधना का मंत्र 

प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें