एक इंजीनियर, जिसे अपने भविष्य में क्या करना है, इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। उसे एक ज्योतिषी ने एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने की सलाह दी और उसी भविष्यवाणी का नतीजा है कि आज पुनीत करोड़पति हैं। चलिए जानते है एस्ट्रोटॉक के संस्थापक पुनीत गुप्ता की कहानी के बारे में।
आश्चर्य की बात यह है कि दो साल बाद जैसे पुनीत की दोस्त ने कहा था, पुनीत के पार्टनर उनको और आईटी कंपनी को छोड़कर चले गए। फिर पुनीत ने अपने दोस्त की भविष्यवाणी को याद किया। उन्होंने अपनी उस दोस्त का नंबर ढूंढा और उसे यह बताने के लिए फोन किया कि उसकी भविष्यवाणी सच हो गई। उसी ज्योतिषी ने तब पुनीत को एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में कुछ करने का सुझाव दिया और कहा कि ऐसा व्यवसाय उनके लिए काफी सफल होगा। तब पुनीत ने एस्ट्रोटॉक की शुरुआत की। और यह कंपनी काफी तेज गति से आगे बढ़ी और दुनिया की सबसे बड़ी एस्ट्रोलॉजी कंपनी बन गई। पुनीत कहते हैं, "मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं कि हम केवल 4 वर्षों में ही 2 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर चुके हैं।"
एस्ट्रोटॉक का भविष्य
पुनीत का दावा है कि एस्ट्रोटॉक प्रतिदिन 41 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रहा है। वहीं कंपनी 2500 से अधिक ज्योतिषियों को रोजगार देती है और रोजाना चैट और कॉल पर 1,80,000 मिनट से अधिक ज्योतिषीय परामर्श प्रदान कर रही है। स्टार्टअप के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि एस्ट्रोटॉक अत्यधिक युवा केंद्रित है और इसकी 90% आय उन ग्राहकों से आती है, जो 35 वर्ष से कम आयु के हैं। ग्राहकों की तेजी से बढ़ती मांग के साथ, एस्ट्रोटॉक 2022 के अंत तक 10,000 और ज्योतिषियों की नियुक्ति करने की उम्मीद करता है। और इसे अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए एस्ट्रोटॉक ज्योतिषी के साथ पहली चैट मुफ्त में प्रदान करता है। किसी ज्योतिषी से बात करने के लिए आप
astrotalk.com अथवा एस्ट्रोटॉक ऐप पर जा सकते हैं और उनसे प्रेम संबंध, शादी, करियर अथवा जीवन से जुड़े किसी भी पहलु के बारे में कुछ भी पूछ सकते हैं। आपको पहली चैट बिल्कुल मुफ्त मिलती है।