वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक चूंकि ईमानदार व्यक्तित्व वाले होते हैं इसलिए वह अपना सारा काम पूरी निष्ठा और लगन से करते हैं। वृश्चिक राशि के स्वामीग्रह मंगल है जो कि साहस और निडरता का प्रतीक है। यही कारण है कि यह अपनी बात रखने में किसी से नहीं डरते और यदि किसी ने उन्हें धोखा दिया तो उन्हें सबक जरूर सिखाते हैं।
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसी कारण से कुंभ राशि के जातक स्वाभिमानी और मेहनती होते हैं। कुंभ राशि के जातक यदि एक बार कोई बात ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कुंभ राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज होते हैं। हालांकि थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं लेकिन कार्यक्षेत्र में उन्हें हमेशा सफलता ही हासिल होती है। कार्यस्थल में उनसे जल्दी कोई भी गलती नहीं होती इसलिए वह अपने सहयोगियों के बीच गर्व से रहते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामीग्रह भी शनिदेव ही हैं जो इस राशि के जातकों को बेहद मजबूत इरादे वाला बनाते हैं। इस राशि के जातक अपनी हर परेशानी का समाधान चुटकियों में ढूंढ लेते हैं। मकर राशि के जातक निडर और साहसी व्यक्तित्व वाले होते हैं उसलिए वे कोई भी परिस्थिति आ जाए अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। मेहनती होने के कारण इनके काम करने की शैली और से अलग होती है। इन्हें सिर ऊंचा करके गर्व के साथ जीना अच्छा लगता है इसलीये यह कोई भी ऐसा कार्य नहीं करते जिससे इन्हें किसी के आगे झुकना पड़े।