मेष राशि
मेष राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति ग्यारहवें भाव यानि इनकम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह समय आर्थिक मामलों में काफी शुभदायक है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि आपका धन कहीं रुक हुआ है वह जल्दी ही आपके पास आएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति संभव है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवधि में आप कुछ ऐसे मित्र बनाएंगे जो भविष्य में आपको लाभ प्रदान करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के नवम भाव में गुरु ग्रह विराजमान है। कुंडली का नवम भाव भाग्य स्थान है। इसलिए इस अवधि में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मिथुन राशि के जातकों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस दौरा आपको कई ऐसे लाभ प्राप्त होंगे जिनके बारे में आपको कोई उम्मीद भी नहीं थी।
कर्क राशि
कर्क राशि जातक को अप्रैल 2022 तक उसकी मेहनत का सम्पूर्ण फल प्राप्त होगा। यदि कर्क राशि के जातक किसी व्यवसाय से संबंध रखते हैं तो उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेश जातकों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। आपका रुझान आध्यात्म की ओर भी हो सकता है।