कार्य-व्यापार में आ रही बाधाएं होंगी दूर
यदि आपके कार्यक्षेत्र में बार-बार रुकावटें आ रही हैं और कोई समाधान सूझ नहीं रहा है तो रविवार को दोपहर के समय दाहिने हाथ में छह चक्कर लगाते हुए कलावा बांधें। इस उपाय को करने से आपकी परेशानियां कम हो जाएंगी।
धन बचत के लिए करें यह उपाय
यदि पर्याप्त धनार्जन के बावजूद धन संचय नहीं हो रहा हो तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में देसी गाय के घी का दीपक जलाएं और नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्जवलित करें। इस उपाय को करने से आपके पास धन की बचत होगी। इसके अलावा शुक्रवार के दिन ही लक्ष्मी माता की मूर्ति के सामने लाल कपड़े में जटायुक्त नारियल बांधकर रख दें और जब आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएं तो उसे किसी देवी के मंदिर में पर चढ़ा दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
प्रेम संबंध में आ रही परेशानियों को दूर करेगा यह उपाय
यदि प्रेम संबंध में रुकावट आ रही है अथवा प्रियतम से रिश्ते नाजुक मोड़ में चल रहे हैं तो इसके लिए गुरुवार के दिन पीले चंदन में केसर मिलाकर तिलक लगाएं। भगवान विष्णु जी के मंदिर में पीले फल दान करें। ऐसा करने से प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी।
शिक्षा जीवन में सफलता दिलाएगा यह उपाय
वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार के दिन बंदरों को गुण एवं चना खिलाने से मंगल ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि वाले धारण करें ये चीजें
वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा रत्न, तीन मुखी रुद्राक्ष और अनंत मूल की जड़ी धारण करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।