फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips:नकारात्मक शक्तियों से बचना है तो घर में ज़रूर रखें एरोवाना मछली

Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में रखें यह  मछली स्थापित जिससे आपके घर कि नेगेटिव एनर्जी दूर हो सके। 
विज्ञापन
एरोवाना मछली वास्तु टिप्स - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभता का सूचक माना जाता है। वैसे तो लोग फिश एक्वेरियम में रंग बिरंगी मछलियां ख़ास तौर पर गोल्ड फिश रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको फिश एक्वेरियम में कौन सी मछली रखनी चाहिए। ऐसी कौन सी मछली है जो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आती है और आपकी सभी नकारात्मक ऊर्जा को स्वयं ग्रहण कर लेती है। आइये जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में कौन सी मछली स्थापित करनी चाहिए जिससे आपके घर कि नेगेटिव एनर्जी दूर हो सके। 

विज्ञापन

एरोवाना मछली करें स्थापित 

घर में यदि आपने फिश एक्वेरियम स्थापित किया है तो आमतौर पर उनमें 9 मछलियां होनी चाहिए जिसमें से 1 काली मछली और अन्य 8 गोल्ड फिश।  जिस प्रकार गोल्ड फिश शुभता का प्रतीक है, ठीक उसी प्रकार वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को भी रखना शुभ माना जाता है। एरोवाना मछली सुख-समृद्धि, धन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक मानी जाती है। एरोवाना मछली को घर में रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
विज्ञापन

घर में एरोवना फिश स्टेचू भी कर सकते हैं स्थापित 
अक्सर कई लोग घर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहते ऐसे में आप एरोवना फिश स्टेचू भी स्थापित की जा सकती है।  एरोवना फिश स्टेचू को घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना लाभदायक होता है। यह भी घर में सुख सम्पदा लाती है। एरोवना फिश के मुंह में सिक्के वाली स्टेचू बहुत शुभ परिणाम देगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें