एरोवाना मछली करें स्थापित
घर में यदि आपने फिश एक्वेरियम स्थापित किया है तो आमतौर पर उनमें 9 मछलियां होनी चाहिए जिसमें से 1 काली मछली और अन्य 8 गोल्ड फिश। जिस प्रकार गोल्ड फिश शुभता का प्रतीक है, ठीक उसी प्रकार वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को भी रखना शुभ माना जाता है। एरोवाना मछली सुख-समृद्धि, धन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक मानी जाती है। एरोवाना मछली को घर में रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में एरोवना फिश स्टेचू भी कर सकते हैं स्थापित
अक्सर कई लोग घर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहते ऐसे में आप एरोवना फिश स्टेचू भी स्थापित की जा सकती है। एरोवना फिश स्टेचू को घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना लाभदायक होता है। यह भी घर में सुख सम्पदा लाती है। एरोवना फिश के मुंह में सिक्के वाली स्टेचू बहुत शुभ परिणाम देगी ।