फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 7 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 07 Sep 2018 11:58 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 7 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभवित जातक सहयोगी भावना प्रधान एवं दार्शनिक विचार धारा के होते हैं। उर्वर मस्तिष्क के स्वामी ये जातक नए एवं कठिन कार्यों में विशेष रुचि लेते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक आश्चर्यजनक प्रगति करते हैं। स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता जन्मजात होती है। अपने ही परिश्रम और बुद्धिबल के सहारे ये जातक जीवन के  मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में नए अवरोध आएंगे। धैर्य रखने पर सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। सक्रिय बने रहने पर वर्ष उन्नति में सहायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शादी, विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।  विरोधियों पर विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा विभाग, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक विस्तार से व्यवसायी वर्ग हर्षित रहेगा। लोहा, मशीनरी, सीमेंट आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। राजकीय सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें