फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 6 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 05 Jul 2018 06:24 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 6 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों का व्यक्तित्व चुंबकीय होता है। जीवन शैली विलासमय होती है। काव्य, संगीत, कला आदि में इनकी गहरी रुचि होती है। लोगों से घुलने मिलने एवं दूसरों के मन की बात जान लेने में ये जातक सिद्धहस्त होते हैं। योजनाबद्ध कार्य शैली लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहती है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आत्मविश्वास बढ़ेगा। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। योजनाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। कृषि क्षेत्र से आय बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति का महौल रहेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विदेश सेवा, खोज कार्य, सेना आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। खाद्य पदार्थ, स्वर्ण, औषधि आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें