मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वभाव से चंचल, व्यवहार कुशल एवं आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। कला एवं संगीत की ओर रुझान जन्मजात होता है। जान पहचान का क्षेत्र विस्तृत होता है। उर्वर मस्तिष्क के धनी ये जातक जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। जीवन शैली विलासमय होती है। कुण्ड़ली में शुक्र की शुभ स्थिति तथा बलवानता इनके उत्थान में सहायक रहती है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष में विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी पक्ष पर दबाब बना रहेगा। परिवार में शुभकार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। स्त्री, मित्र एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, दूर संचार, वकालत, बीमा, सम्पादन, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। रेलवे, बीमा, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।