फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 5 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sat, 04 Aug 2018 04:39 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 5 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। बातचीत में निपुण ये जातक दूसरों को अपने अनुकूल बनाने की कला में सिद्ध हस्त होते हैं। स्वश्रम एवं  बुद्धिबल के सहारे यौवन अवस्था में ही लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। आकस्मिक धन लाभ के जीवन में कई अवसर आते हैं। जीवन में आय के एक से अधिक स्त्रोत होते हैं। समाज में ये जातक अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनाने में पूर्ण सफल रहते हैं। इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाएं साकार होंगी। मित्र सहायक रहेंगे। आधुनिक सुख साधनोंं पर व्यय होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। नाते रिश्तेदारों से संबंध अनुकूल रहेंगे। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग, वकालत, शिक्षा, रेलवे, बीमा, बैंक, पर्यटन, सम्पादन आदि क्षेत्रों में  करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना बनेगी। बाजार की तेजी से लाभ में वृद्धि होगी।  राजकीय सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें