फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 2 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sun, 01 Jul 2018 03:50 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 2 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक एवं उदार प्रवृति के होते हैं। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का इनमें सहज गुण होता है। इनकी भावुकता एवं सहृदयता का सभी लाभ उठाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। विकास योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। जमीन या मकान का क्रय होगा। अनुकूल महादशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पत्रकारिता, बैंक, पशुचिकित्सा, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष साझेदारी के व्यवसाय में मतभेदों से बचना हितकर रहेगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें