फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 22 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Thu, 21 Mar 2019 07:04 PM IST
Trainee Trainee पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक, व्यवहार कुशल एवं बुद्धिमान होते हैं। किसी को दुखी या परेशान देखकर अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हो जाते हैं। जीवन की कठोरताओं और वास्तविकताओं का समाधान अपनी कल्पना में तलाश करते हैं। इसी कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। जीवन में मध्य काल तक उथल-पुथल और अनिश्चितता का माहौल बना रहता है। आयु बढने के साथ-साथ इनके मान-सम्मान, धन एवं कीर्ति में वृद्धि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में  सफलता से उत्साह बढ़ेगा। मित्र सहायक रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत, रेलवे, बीमा, सम्पादन, सीए आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव आ सकता है। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। रेलवे, बीमा, बैंक, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को  अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा।  आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें