मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मिलनसार, अत्यंत भावुक एवं सहृदय होते हैं। जीवन की कठोरताओं तथा वास्तविकताओं को झेलने में प्राय: असमर्थ रहते हैं। किसी को दुखी या परेशान देखकर अपना सब कुछ बलिदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। भाग्योन्नति विलम्ब से होती हैं। जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठोर परिश्रम करना पड़ता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य स्तर का व्यतीत होता है। संतानों में एक पुत्र अवश्य होता है। सहोदरों से इन्हें कोई सहयोग नहीं मिलता।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रयासों में बाधोपरांत ही सफलता मिलेगी। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। धैर्य रखने एवं श्रम करने पर योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। निजी मकान या दुकान की इच्छा पूर्ति संभव है। विवाह योग्य जातकों के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, विज्ञान, पायलट, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सफलता का रहेगा। व्यावसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। रेलवे, कृषि, विज्ञान, पायलट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।