फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 21 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Thu, 20 Sep 2018 05:15 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 21 तारीख को हुआ है तो  मूलांक 3 होगा।

विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धैर्यवान, विनम्र, परोपकारी एवं कल्पनाशील होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि होती है। अत्याधिक विनम्र एवं उदार स्वभाव प्राय: उच्चपद प्राप्ति में बाधक ही रहता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य ही रहता है। जीवन के  उत्तरकाल में यश, सम्मान, धन एवं कीर्ति में वृद्धि होती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष विकास याजनाओं में सफलता प्रदान करेगा। समाज में मान प्रतिष्ठïा बढ़ेगी। इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या वाहन का क्रय होगा। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पत्रकारिता, बैंक, बीमा, पशुचिकित्सा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा।          

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें