फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 19 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Tue, 19 Jun 2018 10:14 AM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 19 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों में अंक एक और दो की सभी विशेषताएं पाई जाती हैं। ये जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं कार्य करने में दक्ष होते हैं। भाग्योदय प्राय: २१ से 24 वें वर्ष के मध्य होता है। ३० वें वर्ष के आसन्न किसी विशिष्ट क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल होते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में नई महत्वाकांक्षाएं जन्म लेंगी। अधिकांश योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अधूरे पड़े कार्यों में गति आएगी। प्यार रोमांस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी पारिवारिक विषमताएं दूर होंगी। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, सीए, बैंक, वकालत, पुलिस, औद्योगिक उत्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। सेना, चिकित्सा, पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें