मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 18 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शारीरिक रुप से बलिष्ठ एवं पराक्रमी होते हैं। स्वभाव से उग्र ये जातक विपरीत बात पर तुरंत भड़क जाते हैं। जीवन के मध्यकाल में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। इनके जीवन में प्रदर्शन प्रियता,टीप टाप एवं व्यर्थ दिखावा आवश्यकता से अधिक होता है। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद प्राय: बने ही रहते हैं। अनुशासन के परम भक्त ये जातक अपनी प्रतिभा एवं श्रम के बल पर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, न्याय क्षेत्र, सम्पादन, पुलिस, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। खेल कूद, प्रकाशन, आयात निर्यात, औषधि आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। शिक्षा, न्याय, विज्ञापन, सम्पादन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।