मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल, सहृदय एवं सुन्दरता के प्रेमी होते हैं। कला, संगीत, काव्य आदि विधाओं में ये जातक सिद्धहस्त होते हैं। जीवन में आर्थिक अभाव प्राय: बना ही रहता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक योजनाबद्ध परिश्रम कर सफल होते हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आपकी कार्य कुशलता में निखार लायेगा। अटकी योजनाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। विरोधी परास्त होंगे। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत, प्रशासनिक सेवाएं,मेकैनिकल इंजीनियरिंग, कैमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेदों के चलते भी अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। इस वर्ष आप स्वयं को अधिक सुखी एवं संतुष्ट अनुभव करेंगे।