फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 15 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 14 Apr 2019 05:08 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी एवं भावना प्रधान होते हैं। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित और सुरुचि पूर्ण ढंग़ से करना इनकी आदत होती है। सौन्दर्य, कला, संगीत, काव्य आदि के प्रति झुकाव जन्मजात होता है। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक विशेष प्रगति करते हैं। 33 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। दाम्पत्य जीवन में प्राय: मतभेद बने रहते हैं।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में अवरोध आएंगे। शुभचिंतकों से निराशा होगी। धैर्य रखने एवं कर्मशील बने रहने पर योजनाओं में सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, होटल मैनेजमेंट, सामाजिक सेवाएं, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य में पूंजी निवेश होगा। नौकरी पेशावर्ग की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिये वर्ष अत्यंत शुभ रहेगा। भौतिक दृष्टि से इस वर्ष आपकी अधिकांश इच्छाएं पूर्ण होंगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद त्यागी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें