फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 13 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sun, 12 Aug 2018 03:48 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों के जीवन में निरन्तर उथल पुथल एवं कार्यों में अवरोध बने रहते हैं। ये जातक प्रत्येक बात को विपरीत दृष्टिकोण से देखते हैं। इसी कारण कार्य क्षेत्र में इनके विरोधी प्राय: बने रहते हैं। इसी विचारधारा के चलते लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। आयु बढऩे के साथ साथ यश, मान एवं धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। उच्चशिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा से संतुष्टï रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, शिक्षा, सम्पादन, बैंक, सीए, सीएस, बीमा, दूर संचार आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक उन्नति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी में उन्नति या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें