फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 12 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 11 Dec 2018 04:56 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल, यथार्थवादी एवं अपनी धुन के पक्के होते हैं। जीवन में उत्थान पतन प्राय: बना ही रहता है। विचारों में लगातार परिवर्तन करने के कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। उम्र बढऩे के साथ-साथ यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष आप नई उर्जा से ओत प्रोत रहेंगे। अटकी योजनाओं में गति आएगी। पूरा वर्ष हर्षोल्लास समय व्यतीत होगा। मन में व्याप्त निराशा आशा में बदलेगी। सामाजिक एवं घरेलू रिश्ते नातों में मधुरता आयेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर में आधुनिक भौतिक सुख सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि जाग्रत होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंक, पुलिस, सेना आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाययिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय  विस्तार और लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें