फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 11 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 10 Nov 2018 05:52 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि  के स्वामी, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। मानसिक संघर्ष जीवन पर्यन्त बना रहता है। उतावलेपन कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्र, परिचित एवं नाते रिश्तेदार सभी इन्हें अपनी स्वार्थ सिद्धि होने तक इस्तेमाल करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के मध्य काल में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। आय वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख साधन बढ़ेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, बीमा, शिक्षा, वकालत, रेलवे, सीए, सीएस, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में अनुकूल सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें