फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 10 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 09 Oct 2018 06:18 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी, स्वाभिमानी एवं स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। ये जातक प्राय: उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। 28 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी व्यतीत होता है। वर्तमान वर्ष आपके प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में निराशा होगी। विश्वासपात्रों से धोखा हो सकता है। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारण बन सकती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
आर्थिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। पारिवारिक सुख शांति में कमी रहेगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी या अर्धसरकारी क्षेत्र में  सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें