फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Bangladesh Border: मवेशी चराने आए बांग्लादेशियों ने बीएसएफ जवानों पर किया हमला, हथियार भी छीने

Mon, 27 Feb 2023 02:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता

सार

यह घटना रानीताला थाना क्षेत्र में निर्मलचर सीमा चौकी के पास उस समय हुई जब 35वीं बटालियन के दो जवान गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अपने मवेशियों को चराने के लिए भारत में घुसे बांग्लादेशी किसानों ने रविवार को बीएसएफ के दो जवानों पर हमला कर दिया और कथित रूप से उनके हथियार भी छीन लिए। बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, घटना रानीताला थाना क्षेत्र में निर्मलचर सीमा चौकी के पास उस समय हुई जब 35वीं बटालियन के दो जवान गश्त कर रहे थे। यह देखते हुए कि बांग्लादेशी किसानों का एक समूह भारतीय किसानों के खेतों में अपने मवेशियों को चराने के लिए सीमा पार कर रहा है, जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बीएसएफ ने बयान में कहा कि जल्द ही बांग्लादेश से सैकड़ों लोग भारतीय सीमा में घुस गए और जवानों पर डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

चूंकि दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, इसलिए बांग्लादेशी उनके हथियार छीनकर वापस भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बीएसएफ ने कहा कि बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और एक फ्लैग मीटिंग की मांग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के अलावा जवानों के हथियार बरामद किए जा सके। बीएसएफ ने रानीताला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बयान में कहा गया है कि भारतीय किसान बांग्लादेशियों द्वारा उनकी फसलों की चोरी और नुकसान की शिकायत करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें