पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव कुएं में मिला है। वह तीन दिन से लापता थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य जगतपाल बरैक का शव मटेली थाना क्षेत्र के नागेश्वरी चाय बागान के एक कुएं में मिला है। वह गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बारिक की मौत की जांच की मांग को लेकर राजमार्ग जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।