फ्री में देखना चाहते हैं IPL तो अभी डाउनलोड करें ये ऐप

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Apr 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
ipl 10 live score and commentary download these mobile app
ipl 2017 - फोटो : cricbuzz

    भारत में क्रिकेट की दीवानगी के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है और आईपीएल सीजन की तो बात ही कुछ और है। मैच शुरू होते ही युवा हो या वृद्द सभी लोग अपना-अपना जुगाड़ लगाकर मैज देखने लगते हैं। चाहे पड़ोसी के घर पर ही देखने का मौका क्यों ना मिले। यदि आप भी आईपीएल के जबरा फैन हैं और कोई भी मैच छोड़ना नहीं चाहते हैं तो अपने मोबाइल में फटाफट इन ऐप को डाउनलोड करें। इन ऐप के जरिए आप लाइव मैच, लाइव कमेंटरी और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

    अभी डाउनलोड करें ये ऐप

    आईपीएल 2017
    आईपीएल 2017

    1. Hotstar-

    इस ऐप के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस ऐप पर सभी मैच लाइव देखे जा सकते हैं। साथ ही यदि कोई मैच छुट गया है तो हाइलाइट्स भी इस ऐप के जरिए आप देख सकते हैं। हालांकि यह फ्री तो नहीं है लेकिन ट्रायल के तौर पर आप 1 महीने फ्री में आईपीएल देख सकते हैं। यानी आईपीएल का फुल मजा।

    विज्ञापन
       Hotstar TV Movies Live Cricket- screenshot
    Hotstar TV Movies Live Cricket- screenshot

    2. IPL-

    आईपीएल मैच का आनंद मोबाइल पर लेने के लिए IPL ऐप भी है जिसके जरिए आप लाइव कमेंटरी, वीडियो हाइलाइट्स, लाइल फोटो स्ट्रीम, मैच की ब्रेकिंग न्यूज और खिलाड़ियों के एक्सक्लूूसिव इंटरव्यू देख और पढ़ सकते हैं, हालांकि इस ऐप पर आपको लाइव मैच देखने को नहीं मिलेगा। यह फ्री है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
       IPL- screenshot
    IPL- screenshot

    3. CricBuzz-

    क्रिकेट के दीवानों के लिए यह ऐप भी किसी तोहफे से कम नहीं है। इस ऐप से भी आप आईपीएल मैच के लाइव स्कोर, कमेंटरी और हाइलाइट्स देख सकते हैं। यह फ्री है।

       Cricbuzz Cricket Scores & News- screenshot
    Cricbuzz Cricket Scores & News- screenshot

    4. SportsKeeda-

    ऊपर के तीनों ऐप के अलावा आप इस ऐप को भी ट्राई कर सकते हैं। ऐप ऐप हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप लाइव स्कोर, न्यूज और कमेंटरी देख सकते हैं। यह भी फ्री ऐप है।

       Sportskeeda Live Scores & News- screenshot
    Sportskeeda Live Scores & News- screenshot
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें