माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया चैटबॉट ऐप

माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस चैटबॉट का नाम 'रूह' रखा है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस ऐप को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर खासतौर पर लॉन्च किया है लेकिन यह ऐप केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस चैटबॉट को देशी वर्जन के तौर पर उतारा है। इस ऐप को एंटरटेनमेंट ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया है।
'रूह' ऐप को माइक्रोसॉफ्ट ने 7 फरवरी को लॉन्च किया और 15 मार्च को इसे ट्रेड मार्क बनाया। रूह के फेसबुक पेज से मिली जानकारी के अनुसार ये एक मनोरंजक चैटबॉट ऐप है, जो अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। यह ऐप भारत के लोगों के लिए ही उपलब्ध है।
चैटबॉट रूह की इंटरेस्ट क्षेत्र की बात करें तो इस ऐप पर आप चैटिंग, म्युजिक, ह्यूमर, ट्रैवल जैसे टॉपिक पर बात कर सकते हैं। यूजर चैटबॉट से फेसबुक पर कनेक्ट हो सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम नए बातचीत मॉडल के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसलिए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाले चैटिंग ऐप पर शोध कर रहे हैं।